नवरात्रि में कन्या पूजन

                      नवरात्रि में कन्या पूजन

नमस्कार दोस्तों नवरात्रि के दिनों में लोग मां दुर्गा की आराधना करते हैं माता जगदंबा से लोग अपनी मनोकामना को पूरा करने की प्रार्थना करते हैं कई लोग व्रत रहते हैं तथा कई लोग कन्या पूजन करते हैं आज हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि में कन्या पूजन कैसे करें जिससे हमें उसका पूरा फल मिले।

कन्या पूजन नवरात्रि की बहुत ही प्रचलित परंपरा है लोग अपने घरों में कन्याओं को बुलाते हैं और उनकी पूजा करते हैं तथा उन्हें भोजन कराकर उपहार देते हैं लोगों का मानना कन्याएं मां दुर्गा का रूप होती है हिंदू धर्म के अनुसार कन्याओं को मां दुर्गा के तरह पवित्र और पूजनीय माना गया है।जीने की पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और हमारे सारे मनोकामना पूर्ण करती है।

कन्या पूजन कैसे करें:-

कन्या पूजन करने के लिए सबसे पहले अपने घर में नौ कन्याओं को बुलाना चाहिए जिन्हें की माता के नौ रूप माना जाता है उनके साथ एक बालक भी रहना चाहिए जो हनुमान जी या भैरूनाथ का रूप होता है यदि बालक की पूजा ना की जाए तो कन्या पूजन अधूरा ही रहता है और यह फलीभूत नहीं होता इसलिए यह आवश्यक है कि कन्या पूजन में नौ कन्याओं के साथ एक बालक भी अवश्य हो।




कन्या पूजन के लिए एक साफ और स्वच्छ स्थान होना चाहिए।
सभी कन्याओं और बालक के पैर धोने चाहिए और फिर उन्हें भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए तथा उन्हें उपहार देना चाहिए।
उपहार में हम उन्हें चांदी का सिक्का किताबें मिष्ठान खिलौने आदि के दिन दे सकते हैं जिससे वे प्रसन्न हो।
इस बात का ध्यान है कि कोई भी कन्या हमारे घर से नाराज होकर ना जाए अन्यथा मां दुर्गा नाराज हो जाएंगे और कन्या पूजन सफल नहीं माना जाएगा।

इस प्रकार हम कन्या पूजन कर सकते हैं और माता रानी को प्रसन्न कर सकते हैं कन्या पूजन करने से हमारे घर में खुशहाली आती है लोगों का मानना है की जो कन्या पूजन करते हैं उनकी बेटियां सदैव खुश रहते हैं और पूरे परिवार में सुख शांति धन और वैभव व्याप्त रहता है हम सभी को नवरात्र में कन्या पूजन जरूर करना चाहिए।

🙏। जय माता दी।🙏








Share on Whatsapp

No comments:

Post a Comment

Happy Diwali

                                                     🚩 🙏 Hap py   Diw ali   🙏 🚩 जय मां लक्ष्मी।।  🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️...